भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल में नामांकन पत्र दाखिल किया

196

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने भोपाल में नामांकन पत्र दाखिल किया

 

भोपाल : मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरुण चुग एवं श्री रजनीश अग्रवाल ने भोपाल विधानसभा में निर्वाचन कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल, उदय प्रताप सिंह,विश्वास सारंग,सांसद और पूर्व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कई नेता मौजूद रहे।

IMG 20260606 WA0066

इसके पूर्व श्री तरुण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल सहित कोर कमेटी के सदस्यों एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री विश्वास सारंग, श्री राकेश शुक्‍ला, श्री गौतम टेटवाल, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्‍यक्ष श्री संजय नगाईच, पूर्व मंत्री व विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री रणवीर सिंह रावत, डॉ. निशांत खरे, श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।