
12 जुलाई को MPPSC लेगा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा
भोपाल : मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने शुद्धिपत्र जारी कर बताया है कि संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योगिक विज्ञान विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों के लिए परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा आफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट आधारित होगी और इसका आयोजन इंदौर में किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य अध्ययन का होगा, जो सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं द्वितीय प्रश्न-पत्र संबंधित विषय का होगा, जिसकी परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
MPPSC ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 2 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और एमपी आनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।





