Weather Update: MP में गर्मी, उमस का सप्ताह रहेगा, दक्षिण पूर्वी राज्यों में बारिश

109

Weather Update: MP में गर्मी, उमस का सप्ताह रहेगा, दक्षिण पूर्वी राज्यों में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में ये सप्ताह गर्मी और उमस का सप्ताह रहेगा। बादलों के उत्तरी भाग से दक्षिण की ओर उतरने से ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर में बारिश के आसार रहेंगे, लेकिन गर्मी और उमस भी परेशान करेगी। इस सप्ताह ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना है। जबलपुर 42, भोपाल 40 और इंदौर में 38/39 डिग्री तक तापमान जा सकता है। दक्षिणी हवाओं का असर प्रदेश दो दिन में शुरू हो जाएगा, जिसके चलते गर्मी असर दिखाएगी।

उत्तर भारत में बारिश के आसार कम हैं। हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, छग, उड़ीसा, झारखंड सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। यूपी में भी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली में भी तापमान में अगले दो दिन में और उछाल आएगा जिससे इस सप्ताह 45/46 डिग्री तापमान हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

उत्तर पूर्व से मानसून की आवक बंगाल की खाड़ी और यहां से बादलों का फैलाव दक्षिण राज्यों तक पहुंचने लगा है जहां बारिश होगी। आज भी पश्चिमी कर्नाटक, गोवा में भारी बारिश की संभावना है। अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल में भी भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी समुद्र से बादलों की लहर महाराष्ट्र और गुजरात तक पहुंच रही है।