
Public Hearings Organized in Every Block : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट जनता के द्वार जिले भर में नहीं अब हर विकासखंड में लग रही जनसुनवाई, 9 जून को मेघनगर में जनसुनवाई!
राजेश सोनी की रिपोर्ट!
Jhabua : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जनता से सीधा संवाद की नई पहल शुरू की है। अब समस्याओं का समाधान सिर्फ जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा। कलेक्टर महोदय स्वयं जिले के अलग-अलग विकासखंडों में पहुंचकर जनसुनवाई कर रहे हैं, ताकि दूरदराज के ग्रामीणों को भी मौके पर न्याय और राहत मिल सके।
9 जून को मेघनगर में जनसुनवाई!
इसी कड़ी में 9 जून 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे से मेघनगर के सांदीपनि स्कूल में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर आयोजित इस जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कलेक्टर की मंशा, शासन आपके द्वार!
कलेक्टर डॉ. भरसट का उद्देश्य है कि आमजन को समस्या लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इसलिए वे अलग-अलग विकासखंडों में जाकर लोगों की शिकायतें सुन रहें हैं और मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दे रहें हैं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाया जा रहा है।
जनसुनवाई में क्या होगा!
मौके पर शिकायत दर्ज- आवेदक अपनी समस्या का आवेदन देंगे, जिस पर तुरंत कार्यवाही होगी।, योजना का लाभ- कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, आवास जैसी योजनाओं की जानकारी और पात्रता जांच कर मौके पर ही लाभ की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने मेघनगर विकासखंड के नागरिकों से अपील की है कि वे 9 जून को 11 बजे सांदीपनि स्कूल पहुंचें। जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन लेकर आएं और “कलेक्टर आपके द्वार” का लाभ उठाएं!





