Industrialist Surendra Porwal Passes Away : रतलाम औद्योगिक जगत के पितृपुरुष वरिष्ठ उद्योगपति सुरेंद्र पोरवाल नहीं रहें!

136

Industrialist Surendra Porwal Passes Away : रतलाम औद्योगिक जगत के पितृपुरुष वरिष्ठ उद्योगपति सुरेंद्र पोरवाल नहीं रहें!

वरिष्ठ उद्योगपति वीरेंद्र पोरवाल के बड़े भाई, आदित्य अंकित के पापा , उद्योगपति वरुण पोरवाल एवं सिद्धार्थ पोरवाल के बड़ेपापा थे!

Ratlam : शहर के वरिष्ठ उद्योगपति एवं औद्योगिक जगत के पितृपुरुष सुरेंद्र पोरवाल का 76 वर्ष की उम्र में इंदौर स्थित निजी अस्पताल में देवलोकगमन हो गया, सुरेंद्र पोरवाल अपने पीछे बड़ी विरासत छोड़ गए। आपने अपने अनुज विरेंद्र पोरवाल के साथ मिलकर 1972 में पोरवाल इंडस्ट्रीज की स्थापना की एवं बिना किसी समझौते के 51 वर्षों से अधिक ईमानदारी से उद्योग संचालित किया। आप संभागीय उद्योग संघ रतलाम के पूर्व अध्यक्ष एवं पाउडर मेटलर्जी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक मार्गदर्शक भी रहें।

अपने इंजीनियरिंग ज्ञान से रतलाम, प्रदेश एवं देश में कई छोटे बड़े उद्योग स्थापित करवाए, उद्योगों की लागत कम करवाई जिससे कि उद्यमी उद्योग स्थापित करने की हिम्मत जुटा सकें। आज उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्रदेश एवं देश के कई छोटे बड़े उद्योग संचालित हो रहें हैं।

पाउडर मेटलर्जी विषय को भारत के उद्योगपतियों से परिचय कराया, विशेष तौर पर जो आयरन पाउडर स्वीडन एवं अन्य देशों से आ रहा था उसका उद्योग 1978 में रतलाम में स्थापित किया एवं उसकी लागत को कम करते हुए सरकारी कंपनियों एवं उद्योगपतियों को अरबों रुपए का फायदा पहुंचा साथ ही पाउडर मेटालर्जी की मशीन स्वयं डिजाइन एवं नवाचार कर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगपतियों को उपलब्ध करा उद्योग स्थापित करवाए जिससे कि जो मेटल पाउडर विदेशों से ज्यादा भाव में भारत में आ रहा था वह भारत में ही बनने लगा।

आपके द्वारा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, टीवीएस सुंदरम फास्टनर आदि ऑटोमोबाइल ओईएम निर्माता, टाटा स्टील, जिंदल स्टील आदि को अपने उद्योग में निर्मित आयरन पाउडर दिया गया। जिससे कि उनकी निर्माण लागत एवं विदेशों पर निर्भरता कम हुई। सुरेंद्र पोरवाल द्वारा पाउडर मेटलर्जी उद्योग हेतु चीन से अच्छे और सस्ते उपकरण अपनी रतलाम फैक्ट्री में निर्मित किए गए जिससे उद्योगपतियों की आयात पर निर्भरता कम हुई एवं उन्हें आर्थिक लाभ भी पहुंचा। आपके द्वारा अपने उद्योग पर प्रतिदिन शाम 5 से शाम 7 के समय नए उद्यमियों एवं उद्योगपतियों को मार्गदर्शन दिया जाता रहा। सुरेन्द्र पोरवाल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए जिसमें भाई विरेंद्र पोरवाल, पुत्र आदित्य एवं अंकित, भतीजे वरुण एवं सिद्धार्थ, पोते-पोती एवं निस्वार्थ उद्योग सेवा, संस्कारों एवं ईमानदारी से उद्योग संचालन की विशाल विरासत छोड़ी है। आपकी अंतिम यात्रा आपके रामबाग (गुलाब चक्कर) स्थित निवास से सोमवार 8 जून सुबह 9:30 बजे निकलकर त्रिवेणी मुक्तीधाम पहुंचेगी!

श्री सुरेन्द्र पोरवाल को मीडियावाला परिवार की और से विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन!