SBI Branch Manager took Charge : शाखा परिवार एवं पेंशनर्स साथियों ने किया आत्मीय अभिनंदन!

138

SBI Branch Manager took Charge : शाखा परिवार एवं पेंशनर्स साथियों ने किया आत्मीय अभिनंदन!

Ratlam : शहर की भारतीय स्टेट बैंक की औद्योगिक क्षेत्र शाखा में नवागत मुख्य शाखा प्रबंधक प्रमोद पालीवाल ने गुरुवार दोपहर को कार्यभार ग्रहण किया। पालीवाल ग्वालियर से स्थानांतरित होकर रतलाम पहुंचे हैं। उनके पदभार ग्रहण करने पर शाखा परिवार एवं पेंशनर्स साथियों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शाखा की कर्मचारी श्रीमती मोनिका सोनी के जन्मदिवस का आयोजन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। रिटायर्ड स्टेट बैंक औद्योगिक क्षेत्र शाखा के पेंशनर्स साथियों ने दोनों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20260611 WA0149

कार्यक्रम में पेंशनर साथी तरणी प्रकाश व्यास, राजेश कुमार तिवारी, देवानंद खत्री, श्याम लालवानी एवं अल्फ्रेड उपस्थित रहें। वहीं शाखा की और से अदिता स्टीफन, निलु नोमानी, राजेन्द्र विजयवर्गीय और नितीन बालोट सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। मौजूद सभी सदस्यों ने नवागत मुख्य शाखा प्रबंधक प्रमोद पालीवाल का अभिनन्दन करते हुए आशा व्यक्त की, कि उनके नेतृत्व में शाखा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी!