Rescue of Wild Animal Chandan Goyra : रतलाम में दुर्लभ वन्यजीव चंदन गोयरा मिलने से हड़कंप, 3 फिट लम्बे और 5 किलो वजनी वन्यजीव का गणेश मालवीय ने किया रेस्क्यू!

जानिए क्या होता हैं चंदन गोयरा और इसके काटने से कोई नुकसान होता या नहीं!

916

Rescue of Wild Animal Chandan Goyra : रतलाम में दुर्लभ वन्यजीव चंदन गोयरा मिलने से हड़कंप, 3 फिट लम्बे और 5 किलो वजनी वन्यजीव का गणेश मालवीय ने किया रेस्क्यू!

Ratlam : जिले के पिपलौदा स्थित दादावाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया था जब एक 3 फीट लम्बा व लगभग 5 किलो वजन का दुर्लभ वन्यजीव चंदन गोयरा एक कमरे में छुपा दिखाई दिया था। इसकी सूचना पिपलौदा निवासी शिक्षक व सर्पमित्र गणेश मालवीय को मिली थी तब वह मौके पर पहुंचे थे।

IMG 20260614 WA0107

जहां उन्होंने पाया था कि आसपास व घर के लोग भयभीत स्थिती में बैठे हुए थे। गणेश मालवीय ने सावधानीपूर्वक बगैर किसी को नुकसान पहुंचाए हुए चंदन गोयरा का रेस्क्यू किया था और उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल में जाकर सूरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया था। हम आपको बता दें कि इस जीव के नाम से लोगों के मन में भ्रांतियां हैं कि यह फुंक मार देता है तो अंधे हो जाते हैं जबकि इस मामले में गणेश मालवीय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा कुछ नहीं होता हैं और ना ही इसका कोई आधार हैं। अंग्रेजी में इसे मानिटर लिजर्ड कहते हैं। यह जीव-जंतुओं को कीट-पतंगों को व अन्य छोटे-छोटे सरीसृपों का भक्षण करते हुए अपना पेट भरते हैं तथा मनुष्य पर हमला नहीं करते हैं। मालवीय ने लोगों से विनती की हैं कि ऐसे जीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और वन-विभाग या फिर प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचित करें!

देखिए वीडियो!