
Weather Update: दक्षिणी मानसून अटका, पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल, इंदौर समेत MP में कई स्थानों पर आज बारिश की संभावना
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
Weather Update: दक्षिणी मानसून अटक गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से भोपाल, इंदौर समेत MP में कई स्थानों पर आज बारिश की संभावना है।
हवाओं की विचित्र लीला चल रही है। उत्तर भारत के बादल पूर्व में बढ़ने के बजाय पश्चिमी हवाओं के ज़ोर से पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर बह रहे हैं। इसके चलते दक्षिणी मानसून अटक गया है उसे दक्षिण से पश्चिम की ओर बढ़ने में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसून सक्रिय है और वह दक्षिण राज्यों की ओर चल पड़ा है। आज खाड़ी से बादल दक्षिण उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रा और तमिलनाडु में बारिश देंगे। खाड़ी को उत्तर – पूर्व से बादलों का प्रेशर अच्छा मिल रहा है।
मध्य प्रदेश में प्री मानसून कहीं कहीं पश्चिमी बादलों के चलते असर कर रहा है जो मूलतः मानसून का हिस्सा नहीं है, वरन पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है। आज दोपहर बाद पश्चिमी राजस्थान से मध्य प्रदेश में फिर बादलों का प्रवेश होगा। अभी मध्य और पूर्वी भाग में बादल जमा है जिससे प्रभावित इलाकों भोपाल जबलपुर क्षेत्र में बारिश की संभावना है। ग्वालियर, इंदौर में भी शाम तक बारिश की संभावना बनेगी। अधिकतम तापमान इंदौर में 36, भोपाल में 35, ग्वालियर में 37 और जबलपुर में 39 डिग्री रहेगा। पश्चिमी हवाओं से गर्मी में आज थोड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून की संभावना अब 24 जून से बनेगी।





