
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन में हुआ जयवंत कोठारी, राजेश रांका व संजय मोदी का मनोनयन!
Ratlam : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फैडरेशन रजिस्टर्ड के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता, फैडरेशन संरक्षक मनीष सुराना के नेतृत्व में फैडरेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन मामाजी के वर्ष 2026-28 कार्यकाल में रतलाम ग्रुप को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया।
इसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयवंत कोठारी, राष्ट्रीय ग्रुप विस्तार चेयरमेन राजेश रांका एवं राष्ट्रीय पर्यावरण कमेटी में संजय मोदी को स्थान दिया गया। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने मनोनीत हुए तीनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों का बहुमान शाल-श्रीफल और मोतियों की माला से किया। इस अवसर पर अजय गोखरू, अनिल वोहरा, प्रवीण लोढ़ा, संजीव कोठारी, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, गणतंत्र मेहता, नरेंद्र गांग, विजय कांठेड़, मुकेश धाकड़, नितेश नहान, रितेश गेलड़ा, तरुण खेमेसरा सहित अन्य साथी मौजूद थे!





