WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

बाल कल्याण समिति में चल रही काउंसलिंग से गायब हुई नाबालिग

2

बाल कल्याण समिति में चल रही काउंसलिंग से गायब हुई नाबालिग

भोपाल: टीटी नगर थाना क्षेत्र में स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय में चल रही काउंसलिंग के दौरान नाबालिग संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। इतना ही नहीं लापता किशोरी ने चलती ट्रेन से दूसरे व्यक्ति को फोन लेकर अपने परिजनों को सूचना दी कि वह मंदिर जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली है। वह कुछ समय पहले अपने घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने उसकी एफआईआर थाने में दर्ज नहीं कराई थी। इसी बीच जीआरी पुलिस ने घूमते हुए देखा तो बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया था। जहां कल दोपहर उसकी कांउसलिंग बाल कल्याण समिति में चल रही थी, तभी वह मौका पाकर चली गई। पहले परिजनों और समिति के कर्मचारियों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इसी बीच किशोरी ने चलती ट्रेन से परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वह किसी मंदिर जा रही है। अब पुलिस उस ट्रेन और नंबर के आधार के आधार पर किशोरी की तलाश कर रही है।