WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

वंदेमातरम मानव सेवा समिति का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न

5
WhatsApp Image 2026 06 21 At 1.11.36 PM

वंदेमातरम मानव सेवा समिति का वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न

दलौदा में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों शिक्षा साहित्य समाज सेवा से जुड़े महानुभावों को सम्मानित किया गया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । जिले के उभरते प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र दलौदा के कण कण बालाजी मंदिर परिसर कृषि उपज मंडी में वंदेमातरम मानव सेवा समिति मंदसौर परिवार द्वारा वार्षिक सम्मान एवं मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
सम्मान समारोह में पुर्व सैनीकों समाज सेवीयों, शिक्षकों साहित्यकार का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन परिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ने की।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुर्व सैनीकों में श्री शम्भूसिंह पंवार,श्री लालसिंह पंवार,श्री चन्द्रपाल सिंह पंवार श्री दिनेशचंद्र प्रजापत, शिक्षाविद श्री सुरेन्द्र कुमार रामावत ईकबाल हुसेन कुरेशी श्री अजीजुल्लाह ख़ालिद समाजसेवी श्रीमती सीमा नागर डॉ अजीत जैन का सम्मान शाल-श्रीफल से किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल, श्री रामावत श्री जैन आदि ने समाज में फैली हुई कुरीतियों, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण भुजल संरक्षण पर गायत्री परिवार के राधेश्याम शर्मा अमलावद द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 1.13.05 PM

लेखक पत्रकार संपादक डॉ घनश्याम बटवाल ने सम्मानित महानुभावों को साहित्य संग्रह अभ्युदय , उत्थान,उत्कर्ष, यथार्थ एवं आराधना पुस्तक भेंट की ।

गायत्री परिवार के संदेश हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे युग बदलेगा से प्रेरित होकर वंदेमातरम् मानव सेवा समिति मंदसौर संस्था एवं परिवार के संस्थापक अजीज़ खान ने मुस्लिम समाज में चल रही प्रथा दसवें बीसवें,सवामहीने के खाने (मृत्यु भोज,)को बंद करने के लिए संकल्प लिया की में अपने परिवार से इस प्रथा को बंद करता हुं । साथ ही घोषणा कर कहा कि भविष्य में किसी भी समाज के मृत्यु भोज में नहीं जाउंगा ओर ना ही में अपने परिवार में मृत्यु भोज को करुंगा।
संस्थापक श्री अज़ीज़ खान ( अज्जू भाई ) के इस निर्णय को रूढ़िवादी परंपरा से हटकर बताया और उनका स्वागत सम्मान किया गया ।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 1.13.06 PM
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविन्द जी शर्मा ने किया
आपने बताया कि वंदेमातरम मानव सेवा समिति विगत 12 वर्षों से अंचल में विभिन्न रचनात्मक कार्यों और गतिविधियों में कार्य कर रही है और अग्रणी व्यक्तित्वों को सम्मानित कर रहे हैं ।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 1.13.07 PM

वंदेमातरम मानव सेवा समिति एवं परिवार के रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सांस्कृतिक सार्वजनिक उद्देश्य की जानकारी सचिव श्री शिवरमन सिंह पंवार एडवोकेट ने दी । संस्था के सहसचिव जैनीफर खान ने व्यक्त किया ।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 1.13.07 PM 1
कार्यक्रम में श्रीमती रजनी पंवार करणसिंह सोलंकी रामचंद्र जोशी राधेश्याम पंड्या रमेश चंद्र सोलंकी, वन्देमातरम मानव सेवा समिति सदस्य , जिला विधिक सहायता समूह सदस्यों , पत्रकारों साहित्यकारों लेखकों के साथ पिपलिया मुजावर अमलावद आदि स्थानों के सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।

WhatsApp Image 2026 06 21 at 1.13.06 PM 1