WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Indian Squad for one day Series Against England: BCCI ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया एलान, कोहली और बुमराह की वापसी,शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ड्रॉप

95

Indian Squad for one day Series Against England: BCCI ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का किया एलान, कोहली और बुमराह की वापसी,शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ड्रॉप

 

Indian Squad for one day Series Against England: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से प्रारंभ हो रही वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान आज कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। हैरत करने वाली बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक लगाने वाले ओपनर खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को ड्रॉप किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट कोहली की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि विराट का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. विराट को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसकी वजह से वो अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

हार्दिक पांडया इस टीम से भी बाहर हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पूर्व हर्षित राणा चेन्नई में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. हर्षित को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे, दोनों स्क्वाड में जगह मिली है.

*इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड:*

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़