WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IB Chief May Get Another Extension: IB के निदेशक तपन डेका के कार्यकाल में एक और विस्तार की संभावना 

11

IB Chief May Get Another Extension: IB के निदेशक तपन डेका के कार्यकाल में एक और विस्तार की संभावना 

 

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस सेवा में 1988 बैच के अधिकारी- खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका के कार्यकाल में एक और विस्तार की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि केंद्र सरकार 30 जून, 2026 के बाद भी उनके कार्यकाल को जारी रखने पर विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए उच्च स्तरीय बैठक को लेकर फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है। इससे इस बात को बल मिल रहा है कि डेका को सेवा विस्तार मिल सकता है।

इसी बीच यदि कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा इसे मंजूरी दे दी जाती है, तो 1 जुलाई, 2022 को खुफिया ब्यूरो के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से डेका का यह लगातार तीसरा कार्यकाल विस्तार होगा।

बता दे कि डेका को शुरू में दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें लगातार दो बार एक-एक साल का विस्तार दिया गया, जिसका वर्तमान कार्यकाल 30 जून, 2026 को समाप्त होगा।

 

हालांकि इस पद के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही थी उनमें ऋत्विक रुद्र (आईपीएस:1993:एचपी), जो वर्तमान में खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, और सुनीता खाखर (आईपीएस:1996:ओआर), जो एजेंसी में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, शामिल थे।

लेकिन, अब इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सरकार डेका का कार्यकाल जारी रखने पर विचार कर रही है, इसलिए नए आईबी प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया तब तक स्थगित रह सकती है जब तक कोई अलग निर्णय नहीं लिया जाता।

डेका का वर्तमान कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने से पहले एक आधिकारिक निर्णय आने की उम्मीद है।