WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मोबाइल लूट कर दहशत फैलाने वाले ईरानी गैंग के 4 आरोपियों को जेल भेजा, खरीददार की तलाश में छापेमारी, वी22 मोबाइल और 4 गाड़ियां जब्त

8
Sex Racket and Murder देह व्यापार गैंग (सेक्स रैकेट) की मुख्य सरगना 23 साल की महक यादव

मोबाइल लूट कर दहशत फैलाने वाले ईरानी गैंग के 4 आरोपियों को जेल भेजा, खरीददार की तलाश में छापेमारी, वी22 मोबाइल और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल. राजधानी में मोबाइल लूट कर दहशत फैलाने वाले ईरानी गैंग के चारों आरोपियों को पुलिस ने कल दोपहर बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 मोबाइल और चार गाड़ियां जब्त की थी। साथ ही पुलिस अब मोबाइल खरीदने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक 11 जून की रात साकेत नगर निवासी निखिल ओझा से नरेला जोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू अड़ाकर मोबाइल लूट लिया था। निखिल पैदल अहिंसा विहार कॉलोनी स्थित दोस्त से मिलने जा रहे थे। बदमाशों ने पहले झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर चाकू दिखाकर वारदात को अंजाम दिया।

मामले में लूट का केस दर्ज कर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने साहिल खान, फैजान पठान, समीर अंसारी और तालिब खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शहरभर में 22 मोबाइल लूट की वारदातें कबूल की थी। टीआई महेश लिल्हारे ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि लूट के मोबाइल खरीदने वाला बदमाश अभी भी फरार है, और उसे पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।