WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ -करोड़ों रुपए मूल्य की अवैध एमडी ड्रग्स केमिकल और उपकरणों सहित 2 गिरफ्तार 

एक फरार - प्रकरण दर्ज़ किया 

17

मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ -करोड़ों रुपए मूल्य की अवैध एमडी ड्रग्स केमिकल और उपकरणों सहित 2 गिरफ्तार 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । जिले की थाना नई आबादी पुलिस टीम ने “ड्रग फ्री मध्यप्रदेश” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर बने मकान पर संचालित अवैध एमडी (सिंथेटिक) ड्रग निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है और मौके पर बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और उपकरणों सहित 2 आरोपियों को पकड़ा गया है।

IMG 20260624 WA0044

बुधवार को पुलिस कन्ट्रोल रूम पर एसपी विनोद कुमार मीना ने मिडिया को बताया कि पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग तथा 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ (केमिकल) सहित ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। जप्त किए एम डी ड्रग की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपए आंकी गई है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बाज खेड़ी स्थित मकान किसी सदाकत खान का बताया गया है इस मामले में आगे कार्यवाही चल रही है ।

कार्रवाई के दौरान सदाकत खान पिता लियाक़त खान (41) एवं आरीफ पिता न्याज अजमेरी (33) को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य ताहिर पिता फकरुद्दीन अजमेरी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

IMG 20260624 WA0042

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई । पुलिस ने विशेष टीम गठित कर नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर शामगढ़ इंस्पेक्टर कपिल सौराष्ट्रीय एवं मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के साथ दल बना कर सतर्कता से कार्यवाही की ।

इस कार्रवाई में पुलिस ने सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, इंडक्शन, ड्रम, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। मामले में थाना नई आबादी मंदसौर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

IMG 20260624 WA0045

एस पी श्री मीना ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

मंदसौर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।

कंट्रोल रूम पर एसपी श्री मीना एएसपी श्री टी एस बघैल सी एस पी श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर तथा पुलिस टीम अधिकारी मौजूद रहे।