WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Action by Ratlam Police : केले से भरे ट्रक से 20 किलो डोडा चूरा सहित पंजाब के 2 तस्कर धराएं, ₹16 लाख के मादक पदार्थ सहित ट्रक जब्त!

33

Action by Ratlam Police : केले से भरे ट्रक से 20 किलो डोडा चूरा सहित पंजाब के 2 तस्कर धराएं, ₹16 लाख के मादक पदार्थ सहित ट्रक जब्त!

Ratlam : एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए केले से भरे एक ट्रक के केबिन में छिपाकर ले जाए जा रहें 20 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा को जब्त कर पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में गठित टीम को बुधवार दोपहर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक PB13BE1576 में 2 व्यक्ति ट्रक के केबिन में डोडा चूरा छिपाकर मंदसौर की और से जावरा होते हुए पंजाब ले जा रहें हैं और ट्रक के पीछे कच्चे केले लदे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धाकड़ चौराहा, जावरा-उज्जैन रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में डिस्को रस्सी से बंधी सफेद प्लास्टिक की थैली मिली, जिसे खोलने पर उसके भीतर 20 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से लगभग ₹1 लाख रुपए मूल्य का 20 किलोग्राम डोडा चूरा तथा ₹15 लाख मूल्य का अशोक लीलैंड ट्रक जब्त कर दोनों आरोपी गुरप्रीत सिंह (32) पिता गुरदीप सिंह मजवी निवासी दानावाला, थाना दानावाला, जिला बरनाला (पंजाब), मलकीत सिंह (47) पिता करनेल सिंह रंधावा निवासी लोंगवाल, थाना लोंगवाल, जिला संगरूर (पंजाब)को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि अवैध मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया, उप-निरीक्षक कुलदीप डाबी, उप-निरीक्षक कन्हैया अवास्या, धीरेन्द्र सिंह तथा गोविन्द, बालकृष्ण, दीपक, कारूलाल एवं संजय सोनावा की विशेष भूमिका रहीं!