WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home सोशल मीडिया में वाइरल

अगले जनम मोहे बेटा ना कीजो !

2

अगले जनम मोहे बेटा ना कीजो !

वेद माथुर
लाड़ले ,तेरा बचना मुश्किल है!!
​ऐसे कैसे बच जाएगा लाडला,
लड़का है न, मरना तो पड़ेगा ही भाई!
नौकरी की परीक्षा के चक्कर में,
रेल की छत पर सवार होकर जाएगा।
भीड़ में धक्का, हवा में उड़ान,
और नीचे ट्रैक पर “अंतिम स्टेशन” पाएगा।
​कभी खुले नाले में डूब जाएगा,
सिस्टम की लापरवाही का शुक्रिया बयां करते।
सड़क का गड्ढा बनेगा उसका कब्रिस्तान,
कभी होटल की आग में झुलसेगा चिकन बिरयानी के साथ,
तो कभी लाइब्रेरी में जल जाएगा NCERT की किताबों के साथ।
​आंदोलन में पुलिस की लाठियां खाएगा,
नेताओं की “जय-जयकार” चिल्लाते-चिल्लाते मरेगा।
परिवार के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का जुगाड़,
EMI, लोन, पेट्रोल और महंगाई में घुट-घुट कर मरेगा।
​शादी के बाद लाड़ली कहेगी— “तुम्हारी ही गलती है”,
फिर कानूनी धाराएं, झूठे केस और घरेलू हिंसा का क्लेश;
थाने में पिटाई, वकीलों की भारी-भरकम फीस,
रिश्वत, कोर्ट, जमानत— सब झेलकर भी आखिर में मरेगा।
​और अगर किसी तरह बच भी गया हादसों से,
तो प्रेमिका या पत्नी चार सौ फीट की खाई में धक्का देगी।
“बाबू, सेल्फी लेते वक्त थोड़ा और पीछे…”
और लाड़ला हवा में उड़ता हुआ—
“बेबी, आई लव यू” कहते हुए गिरेगा।
​भाई! तेरा मरना तो तय है, बस तरीके अलग-अलग हैं,
कभी ट्रेन, कभी नाला, कभी बीवी, तो कभी सरकार।
फिर भी माँ रोते हुए यही कहेगी—
“मेरा बेटा सीधा स्वर्ग गया है…”
​यहाँ लड़का पैदा होना ही सबसे बड़ा रिस्क है।
प्रभु! अगले जन्म में मुझे बेटा नहीं,

बेटी बनाकर ही भेजना।

हेडर फोटो AI से