
Threatened by Showing fake Pistol : नकली पिस्टल दिखाकर शराब संचालक को धमकाया, की रूपयों की मांग, पकड़े गए दोनों आरोपी!
Ratlam : शहर के डोसीगांव स्थित शराब दुकान पर नकली पिस्टल दिखाकर दुकान संचालक को धमकाते हुए रुपयों की मांग करने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने 2 आरोपी सुमित पिता लक्ष्मण अहिरवार तथा वरुण पिता महेश सिसोदिया निवासी डोसीगांव के विरुद्ध 119(1), 296(बी), 351(3), 3(5) BNS 327, 294, 506 34 भादंवि में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

बता दें कि दुकान संचालक (सेल्समैन) हरि पिता शिव पाल ने पुलिस को बताया कि वह 22 जून की रात करीब 11-30 बजे अपने साथी रामगोपाल के साथ शराब दुकान बंद करते हुए हिसाब किताब मिला रहे थे उसी समय दुकान की खिड़की खटखटाने की आवाज आई जब खिड़की खोली गई तो सामने खड़े 2 युवकों ने रुपयों की मांग करते हुए पिस्टलनुमा वस्तु दिखाते हुए कहा कि क्षेत्र में दुकान चलानी है तो हफ्ता देना पड़ेगा। हम दोनों ने तत्काल खिड़की बंद करने का प्रयास किया इसी दौरान पिस्टल खिड़की में फंस गई।
इसके बाद दोनों हमें गाली-गलौज करने लगे और धमकियां देने लगें। शोर-शराबा सुनकर क्षेत्रीय रहवासी मौके पर पहुंचे और बाद में पिस्टल देखने पर पता चला कि वह नकली पिस्टल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं!





