WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Trap: नीमच में ₹100000 की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक रंगे हाथों पकड़े गए

3

Lokayukta Trap: नीमच में ₹100000 की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक रंगे हाथों पकड़े गए

नीमच : Lokayukta Trap: मध्य प्रदेश के नीमच में लोकायुक्त पुलिस की उज्जैन टीम ने ₹100000 की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा है।

इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका कुर्दुला एक्का जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर जिला नीमच में अधीक्षिका के पद पर पदस्थ है। आवेदिका की छात्रावास में अनियमिताएं के चलते निलंबन कर विभागीय जांच प्रारंभ की गई थी। विभागीय जांच में सहयोग करने एवं पुराना रूका हुआ वेतन निकालने के संबंध में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर एवं हरीश चौहान, अधीक्षक द्वारा 1 लाख 25 हज़ार रुपये की माँग की गई।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज योजना बद्ध तरीके से राकेश राठौर, जिला संयोजक एवं हरीश चौहान को 1,00,000/- रूपए रिश्वत राशि लेते ट्रेप किया गया । रिश्वत राशि हरीश चौहान की पेंट की दाहिनी जेब से बरामद की गई।

दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा-7, भ्र0नि0अधिनियम 1988 संशो0अधि0 2018 व 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

ट्रैप दल

डीएसपी श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्र.आर. हितेश ललावत, आर. उमेश जाटव, आर. श्याम शर्मा, आर. मोहम्मद इसरार, आर. संजीव कुमारिया, कंप्यूटर ऑपरेटर अंजली पुरानिया।