WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA Kamleshwar Dodiyar Retaliates : एफआईआर से नहीं डरेंगे, पंचायत चुनाव में इतिहास रचेंगे : बोले कमलेश्वर डोडियार!

91
WhatsApp Image 2026 06 25 At 16.37.44

MLA Kamleshwar Dodiyar Retaliates : एफआईआर से नहीं डरेंगे, पंचायत चुनाव में इतिहास रचेंगे : बोले कमलेश्वर डोडियार!

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी परचम लहराएगी!

जानिए क्या है पूरा मामला

Sailana : रतलाम में बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी (बाप) द्वारा आयोजित प्रदर्शन के बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार एवं उनके साथियों के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक डोडियार ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और आगामी चुनावी रणनीति से घबराकर भाजपा उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनकी पार्टी किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

डोडियार ने कहा कि भारत आदिवासी पार्टी आगामी पंचायती राज चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के साथ ही सैलाना, बाजना, रतलाम ग्रामीण एवं पिपलोदा जनपदों में जनपद अध्यक्ष पदों पर भी अपना परचम लहराएगी। इसके अलावा अधिक से अधिक सरपंच पदों पर विजय हासिल कर क्षेत्र की राजनीति में नया इतिहास रचा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन और आवश्यकता पड़ने पर अदालत तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। विधायक डोडियार ने दर्ज एफआईआर को पूरी तरह झूठा और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में पुलिस और प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की समस्याओं को उठाने पर इस प्रकार की कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी और न्यायालय के माध्यम से एफआईआर को निरस्त कराने का प्रयास करेगी।

डोडियार ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता और किसान साथी डरने वाले नहीं हैं। इसके विपरीत, इससे उनका मनोबल और अधिक मजबूत होगा तथा वे जनता के हितों के लिए पहले से अधिक मजबूती के साथ संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित रहकर आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है और उसी के बल पर पार्टी नई राजनीतिक दिशा तय करेगी!

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि रतलाम पुलिस ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित अन्य 4 पर बुधवार को रतलाम में सैकड़ों समर्थकों को लेकर जिला प्रशासन का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था मुद्दा था सड़क, पानी, बिजली, खाद-बीज की कालाबाजारी और क्षेत्रीय विकास की मांग, जो प्रदर्शन बगैर अनुमति के किया गया था इस वजह से एफआईआर दर्ज की गई हैं!

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, विधायक डोडियार-