WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Criminal case Registered : घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड-ड्रिंक विक्रय करने पर नापतौल विभाग ने दर्ज किए 9 से अधिक दुकानदारों पर अपराधिक प्रकरण!

114
WhatsApp Image 2026 06 25 At 20.31.57

Criminal case Registered : घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड-ड्रिंक विक्रय करने पर नापतौल विभाग ने दर्ज किए 9 से अधिक दुकानदारों पर अपराधिक प्रकरण!

कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार बगैर नाम-पता दर्ज कराएं भागा!

Ratlam : नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में भारत भूषण निरीक्षक सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग को तहसील आलोट के दुकानदारों द्वारा शीतल पेय कोल्ड, ड्रिंक्स पैकेज पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य से अधिक रूपए लेकर विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 20.31.58

तत्पश्चात दल बनाकर आलोट स्थित स्थानीय बाजार की दुकानों पर जांच की गई। जांच के दौरान वैष्णवी सांची मिल्क पार्लर कारगिल चौराहा आलोट, जोधपुर स्वीट्स एवं नमकीन कारगील चौराहा आलोट, सांवरिया किराना स्टोर्स कारगील चौराहा आलोट, आशीष बेकरी विक्रमगढ़ रोड़ आलोट, श्री बालाजी स्वीट्स नमकीन कार्नर स्टेशन रोड़ रतलाम, सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीजए होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला दुकानों पर निर्माता द्वारा घोषित अधिकतम खुदरा मूल्य से 5 रूपए से 15 रूपए अधिक लेकर पैकेज वस्तु विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान; पैकेज वस्तु नियम के उल्लंघन और दंडनीय होने से अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

कार्रवाई के दौरान सांईराम इन्टरप्राईजेस एवं ओम सांईराम इंडस्ट्रीज होटल एवं सीमेंट उत्पाद निर्माता विक्रेता मुंडलाकला फंटा ताल आलोट रोड़ ग्राम मुंडलाकला पर उपस्थित विक्रेता अपना नाम एवं पता बताएं बगैर दुकान से भाग गया इसलिए संबंधित दुकान के नाम एवं पते के आधार पर कार्यवाही की गई। जांच दल में भारत भूषण निरीक्षक सहित मोहनलाल खेर, मयंक गोयल और प्रवीण गेहलोत सहयोगी के तौर पर मौजूद रहें!