WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Felicitation Ceremony for Talented Students : श्री सर्व ब्राह्मण सभा आयोजित करेगा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!

Felicitation Ceremony for Talented Students : श्री सर्व ब्राह्मण सभा आयोजित करेगा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह!

 

Ratlam : समाज में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन एवं प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 28 जून को शाम 5 बजे पुर्णेश्वर महादेव मंदिर रोड़ स्थित महालक्ष्मी परिसर पर आयोजित होगा।

IMG 20260626 WA0143

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अतिथि एवं गणमान्य नागरिक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की 50 से अधिक उपजातियों के समाज प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति की सहभागिता रहेगी। श्री सर्व ब्राह्मण सभा ने समस्त विप्र बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज की होनहार प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है। उपरोक्त जानकारी सभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने दी!

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08