WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचे, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

WhatsApp Image 2026 06 29 At 16.52.46

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने पहुंचे, राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री के अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच कुछ समय तक बंद कमरे में विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को राजभवन की ओर से सौजन्य भेंट बताया गया है और चर्चा के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।