
Mandsaur News:- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम गुर्जरबर्डिया में 333 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया
गुर्जरवर्डिया शासकीय सांदीपनि हायर सेकेंडरी विद्यालय को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर/ उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार दोपहर गुर्जरबर्डिया स्थित सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 295 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुर्जरबर्डिया–महादेव मंदिर मार्ग निर्माण कार्य, 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरोग्यम उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राधा-कृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा श्री शिवराज सिंह घटावदा श्री जीवन शर्मा प्रिंसिपल श्री राजेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों ने हरियाली एवं स्वच्छता विषय पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरबर्दिया विद्यालय को आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया प्रिंसीपल श्री राजेश मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री जी को इस मौके स्कूल गतिविधियों की जानकारी दी तथा विद्यालय में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने संदीपनी विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।

जन सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय में डोम का निर्माण कराया जाएगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में जो भी आवश्यक सुविधाएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।






