
केंद्र ने 4 IPS अधिकारियों को ADG स्तर के पदों के लिए एम्पेनल्ड किया, मध्य प्रदेश कैडर के एक IPS शामिल
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी)/एडीजी समकक्ष) स्तर के पदों पर चार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को एम्पेनल्ड किया है। इन अधिकारियों में मध्य प्रदेश कैडर में 1997 बैच के अधिकारी सोलोमन यश कुमार मिंज भी शामिल है।
जिन आईपीएस अधिकारियों को पैनल में शामिल करने की मंजूरी दी है, वे है:
हनीफ कुरैशी (IPS:1996:HY)
सोलोमन यश कुमार मिंज (IPS:1997:MP)
एस सेंगथिर (IPS:1997:RJ) और
नवीन अरोरा (IPS:1997:UP)





