Genocide Museum : विवेक अग्निहोत्री भोपाल में नरसंहार संग्रहालय बनाएंगे

मुख्यमंत्री को अकेला ऐसा व्यक्ति बताया जो रोज पौधरोपण करता है

1599

 

Bhopal : कश्‍मीरी पंडितों के जबरन पलायन को दर्शाती फिल्म ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आज भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पत्रकारों से बात करते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री से राजधानी में जीनोसाइड म्यूजियम (Genocide museum) बनाने के लिए सहयोग की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको हमारा पूरा सहयोग है। राज्य सरकार जमीन मुहैया कराने सहित हर तरह से इस म्यूज़ियम के लिए मदद करेगी।

विवेक अग्निहोत्री ने पत्रकारों के सामने मुख्यमंत्री से कहा था कि आप सहयोग करें तो मैं पंडितों ने भारतीय मूल्यों की हमेशा रक्षा की है और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए। आज कोई भी कश्मीरी पंडित अशिक्षित नहीं मिलेगा। विवेक ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने ऐसा कोई व्यक्ति नहीं देखा जो रोज एक पेड़ लगाता हो, या काम सिर्फ शिवराज जी करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत मानवता की पहचान है। हम यदि विश्वगुरु बनेंगे तो अपनी मानवता के कारण ही बनेंगे।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश जो एक शांतिप्रिय भूमि है यहाँ एक नरसंहार संग्रहालय (Genocide museum) बनाया जाए। यदि आप बनाने की इजाजत दें तो ये पूरे विश्व में एक मानवता पहल बनेगा। ये संग्रहालय बताएगा कि जब अमानवीयता होती है, तो क्या होता है। उन्होंने यह भी कहा कि ये काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं।                          IMG 20220325 WA0041 IMG 20220325 WA0040

सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विवेक स्‍मार्ट सिटी पार्क पहुंचे और पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री के इस नियमित पौधारोपण कार्यक्रम में आज शहर में रहने वाले कश्मीरी परिवारों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। यहां आज रोपे गए रुद्राक्ष के पौधे को ‘शिव’ नाम दिया गया। वहीं बेल के पौधे को ‘शारदा’ नाम दिया गया। यहां एक तीसरा पौधा भी लगाया गया। इसका नाम मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर ‘श्यामा रखा।’