Weather : बढ़ने लगी गर्मी, शनिवार को तापमान 2 डिग्री उछला

गर्म हवाओं का दौर चलेगा, अब रोज 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ेगा

981

Indore : शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। दिन का तापमान जो बीते 5 दिन से लगभग स्थिर था उसमें 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। अब तापमान गर्मी के लिहाज से सामान्य है। फिर भी पहले से ज्यादा होने से दिन में गर्मी बढ़ी है। रात का न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। रविवार को आसमान साफ होने के साथ गर्म हवा के साथ तापमान के 1 डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई गई।

बादलों ने आज आसमान पर डेरा नहीं डाला और हवा में भी नमी कम रही। महाराष्ट्र में बना चक्रवात भी खत्म हो गया है। जिसका असर मप्र के इंदौर सहित अन्य शहरों में भी हुआ है। अभी उत्तर-पूर्वी हवा चल रही थी। अब हवा का रुख दक्षिण की ओर है। इसके चलते अब आसमान साफ रहेगा। चार-पांच दिनों से हवा के साथ नमी थी, अब गर्म हवाओं का दौर चलेगा। इससे अब रोज 1 से 2 डिग्री तापमान बढ़ेगा।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जबकि, पांच दिन से तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच स्थिर था। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान बढ़ने व बादल छटने का कारण हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर का लगभग खत्म होना है।