Mahant accuses of rape : महंत पर शासकीय सर्किट हाउस ‘राजनिवास’ में दुष्कर्म का आरोप

जिसके नाम पर कमरा बुक था वो कई अपराधों में लिप्त

1449
Mahant accuses of rape

Mahant accuses of rape : महंत पर शासकीय सर्किट हाउस ‘राजनिवास’ में दुष्कर्म का आरोप

Rewa :यहाँ एक महंत पर सर्किट हाउस ‘राजनिवास’ में एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप(Mahant accuses of rape)लगा है। इस घटना से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महंत और उसका एक साथी फरार हो गया।

बताया गया कि रीवा के अधिकारी महंत को वीआईपी ट्रीटमेंट देते हैं। वे यहाँ एक बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में कथा वाचन करने आए थे। शहर के हर चौराहे पर महंत के होर्डिंग भी लगे हैं।

Rewa MP Raj Niwas Circuit House Mahant Sitaram Das Maharaj teenager with rape news in hindi

यह घटना सर्किट हाउस के कमरा नंबर 4 की है, जहाँ एक किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले का खुलासा एएसपी शिवकुमार वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि विनोद पांडे नाम के युवक ने इस किशोरी को बुलाया और उसे महंत के पास लेकर गया। महंत और वहां आए कुछ लोगों ने शराब पार्टी की। बाद में सभी लोग बाहर आ गए और महंत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया(Mahant accuses of rape) .

इस महंत का नाम समर्थ त्रिपाठी उर्फ़ सीताराम दासजी महाराज है। वे यहाँ समदडिया बिल्डिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में रामकथा का पाठ करने आए थे। ये कार्यक्रम एक अप्रैल से होना था, पर उसके पहले ही ये घटना सामने आई! सर्किट हाउस जहाँ मौजूद है वो शहर का सबसे सुरक्षित और पॉश इलाका है। यहाँ सभी अधिकारियों के निवास हैं और हमेशा गार्ड तैनात रहते हैं।

Mahant accuses of rape

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी विनोद पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और राहजनी जैसे मामले भी हैं।

यह युवक कुछ दिनों पहले ही रिहा हुआ है। आश्चर्य की बात यह कि एक अपराधी के नाम सर्किट हाउस का कमरा कैसे बुक हुआ। जिस कमरे में ये वारदात हुई, वो कमरा विनोद पांडे के नाम बुक बताया जा रहा है।

पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनोद पांडे के लिए किसने कमरा करवाया था। पुलिस महंत सीताराम के अलावा धीरेन्द्र की भी तलाश कर रही है। घटना के दौरान लड़की ने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था, जिसमें सभी मौजूद लोगों की हरकतें दर्ज हैं।

Big News: 7th Pay Commission: कल केंद्रीय कैबिनेट में 3 परसेंट DA Hike लगभग तय