UPSC की इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 (प्रिलिमिनेरी) का परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा 26 जून को

734

NewDelhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 20 फरवरी, 2022 को आयोजित इंजीनियरी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर, निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने इंजीनियरी सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

परीक्षा के प्रत्येक चरण में इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी इनके द्वारा, निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा किए जाने के अध्यधीन पूर्णतया अनंतिम है। अर्हक घोषित किए गए उम्मीदवारों को 26 जून 2022 को आयोजित की जाने वाली इंजीनियरी सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 में भाग लेना होगा। अर्हक उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे रेल मंत्रालय द्वारा जारी इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 की नियमावली तथा आयोग द्वारा जारी परीक्षा नोटिस सं. 01/2022-इंजी., दिनांक 22.09.2021 का अवलोकन करें, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्‍मीदवार अपने ई-प्रवेश पत्र, इंजीनियरी सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के प्रारंभ होने से लगभग 3 सप्ताह पूर्व आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि इंजीनियरी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 से संबंधित अंक तथा कट ऑफ अंक, इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया के पूरा होने अर्थात् इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2022 के अंतिम परिणाम की घोषणा के उपरांत ही आयोग की वेबसाइट अर्थात् https://upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में, इंजीनियरी सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2022 के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा