Neemuch News: गुमशुदा नेहा को लेकर नीमच बंद रहा,व्यापारियों के साथ हिंदू संगठन भी उतरे सड़कों पर

1359

नीमच से इकबाल हुसैन की रिपोर्ट

Neemuch: पिछले एक साल से नेहा जोशी गुमशुदगी मामले को लेकर पूरे जिले भर में विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं।

एक वर्ष से भी अधिक समय निकल जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन के हाथ खाली हैं। मुद्दे को लेकर नेहा जोशी के पिता जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच के सामने अंकुश आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।जिन्हें सर्व समाज का समर्थन मिला है।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने समर्थन करते हुए नेहा जोशी प्रकरण को लेकर आवाज बुलंद की है। इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे जिले में कानून व्यवस्था शिथिल हो चुकी है।

पुलिस का व्यवहार आमजनों के लिए कठोर है।ऐसे ही कुछ और मुद्दों के चलते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने आज नीमच जिला बंद का आह्वान किया था जो लगभग सफल रहा।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे नीमच जिले से 1 वर्ष में 242 महिलाएं लापता है जिनकी कोई जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है।

आज सुबह से ही शहर की सभी दुकान, संस्थान, शोरूम कृषि उपज मंडी, सब्जी मंडी, फ्रूट मंडी चाय पान की दुकानें भी बंद रही लोग चाय पान गुटके के लिए इधर उधर भटकते नजर आए।

WhatsApp Image 2022 04 04 at 3.53.58 PM

इसके साथ ही नीमच सिटी छावनी, बघाना में भी बंद का असर रहा।

नीमच में सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टोली बाजार बंद कराते नजर आई और लोगों से बंद रखने का आह्वान किया। शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा नजर आया।इसके साथ ही जावद ,मनासा,रामपुरा,रतनगढ़ सहित समूचे नीमच जिले में बंद का आव्हान सफल रहा।

WhatsApp Image 2022 04 04 at 3.53.58 PM 1

नीमच बंद को लेकर भीषण गर्मी का भी योगदान रहा लोग घरों से निकले ही नहीं। वहीं नीमच बंद के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।आवागमन के साधन बसें चलती रही।इसके साथ ही शहर भर में इमरजेंसी सेवाएं भी चालू रही।
कुल मिलाकर सर्व समाज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में नेहा जोशी के समर्थन में बंद लगभग सफल रहा।

बंद के आव्हान को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा

एसपी सूरज कुमार वर्मा भी शहर भर में भ्रमण करते नजर आए और स्थिति का जायजा लेते रहे। पूरे शहर में शहर के प्रमुख चौराहों बाजारों में बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। जगह-जगह पुलिस दस्ता मुस्तैदी से अपना कर्तव्य पालन करता नजर आया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बंद के दौरान शहर में भ्रमण करते नजर आए। यातायात पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।