WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Illegal Construction of Hotel ’25 Hours’ Removed : होटल ’25 अवर्स’ का अवैध निर्माण तोड़ा गया

होटल में अवैध गतिविधियों की भी पुलिस को शिकायत मिली

Indore : सर्वानंद नगर स्थित होटल ’25 अवर्स’ के 12 हजार स्क्वायर फीट पर बने 45 कमरे, बैंक्वेट हॉल, टेरेस रेस्टोरेन्ट सहित अन्य अवैध निर्माण को आज नगर निगम ने हटा दिया। होटल में बिना अनुमति अवैध निर्माण तथा संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत भी मिली थी।              IMG 20220408 WA0079

होटल स्वामी मनजीत भाटिया व लवदीप भाटिया के विरूद्ध पूर्व में भी अवैध निर्माण करने और नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाने पर आज प्रशासन, पुलिस और निगम प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के तहत हटा दिया गया। अवैध निर्माण पर होटल 25 आवर्स में बने ग्राउण्ड बैंकेट हॉल, टेरेस रेस्टोरेंट, 45 कमरे सहित 60 हजार स्क्वेयर फीट के अवैध कंस्ट्रक्शन को निगम की रिमूवल टीम ने 8 पोकलेन, जेसीबी व 150 से अधिक लेबर के जरिए ये कार्रवाई की।

भवन अधिकारी अनूप गोयल ने बताया कि निगम द्वारा होटल ’25 अवर्स’ के मालिकों को पूर्व में भी कई बार बिना अनुमति अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किए गए थे। जिसके जवाब नहीं मिले। पुलिस प्रशासन को भी होटल ’25 अवर्स’ में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी।

इस होटल में छेड़खानी, बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाने के मामले पिछले दिनों उजागर हुए थे। पुलिस और प्रशासन ने तब कार्रवाई भी की थी। अभी मुख्यमंत्री के निर्देश पर जो मुहिम चल रही है, उसी तारतम्य में इस होटल पर भी कार्रवाई की गई। होटल में एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत भंवरकुआ थाने पर दर्ज हुई थी। इस पर पास्को एक्ट में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।                                                          IMG 20220408 WA0080

आज जिला, पुलिस व निगम प्रशासन द्वारा रिमूवल की साझा कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अनूप गोयल, रिमूव्हल विभाग के अश्विन जनवदे, भवन अधिकारी दीपक गरगटे, बबलू कल्याणे, जिला-पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।