Prime Minister Award to Collector : कलेक्टर मनीष सिंह को ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’

1542

Indore : देश के हर IAS का सपना होता है ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ पाना जो इंदौर कलेक्टर को मिल रहा है। ये पुरस्कार देश के चुनिंदा IAS अधिकारियों को अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए दिया जाता है!

2020 में लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सेवा दिवस पर कलेक्टर मनीष सिंह को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इंदौर के स्वच्छता के जन भागीदारी मॉडल को इस पुरस्कार का आधार माना गया है।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के माध्यम से जन आंदोलन को बढ़ावा और जनभागीदारी कैटेगरी के तहत इन्दौर का चयन करते हुए केन्द्र सरकार ने कलेक्टर मनीष सिंह को इस क्षेत्र में ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ से नई दिल्ली में सम्मानित किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सफाई कर्मियों की सक्रिय सहभागिता से यह उपलब्धि मुमकिन हुई है। इसलिए इसका श्रेय इंदौर की टीम को है।

2020 के लिए यह अवार्ड केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के रेसीडेंट कमिश्नर के माध्यम से अवार्डी अधिकारियों को दिया जा रहा है।