Beautiful Protest against War : युद्ध के खिलाफ रैंप पर उतरी सुंदरियां, ऑस्ट्रिया की सबरीना ‘मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंट-2022’ बनी

सिक्किम की असमा सुब्बा, इटली की ओल्गा रनर अप रही

991

New Delhi : नई दिल्ली में पिछले दिनों ‘मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंट- 2022 इंटरनेशनल पेजेंट’ का आयोजन किया गया। मिस वर्ल्ड कांटिनेंट 2022 की विजेता ऑस्ट्रिया की सबरीना रही और सिक्किम की असमा सुब्बा ने फर्स्ट रनर अप एवं मिस भारत वर्ल्डवाइड की विजेता रही। इटली की मिस ओल्गा सेकंड रनर अप एवं मिस वर्ल्ड कांटिनेंट (यूरोप) की विजेता रही। ज़ाम्बिया से प्रतिभागियों ने टॉप 5 में अपना स्थान बनाया।

बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शंस के इस शो की थीम (Theme) थी ब्यूटी अगेंस्ट वॉर एंड वायलेंस (Beauty Against War & Violence) जिसमें रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर चिंता व्यक्त कर विश्वशांति के लिए विश्व जनमत से शीघ्र युद्ध रुकवाने की अपील की गई। यह पेजेंट नई दिल्ली के YWCA में आयोजित किया गया। इसमें ऑनलाइन भी प्रतियोगी भी शामिल हुए।                                IMG 20220430 WA0089

इसी क्रम में ग्वालियर मध्यप्रदेश की मिस एशिया कांटिनेंट की विजेता मिस मृदालिनी सेलर, मंडी हिमाचल की जोई ठाकुर ने मिस इंडिया कांटिनेंट 2022 का खिताब जीता और किसनगढ़ राजस्थान की सपना चौहान ने मिस सेंट्रल इंडिया 2022 का टाइटल जीता। मिसेस कैटेगरी में कोलकाता की श्रीमती पायल वर्मा ने मिसेस वर्ल्स कांटिनेंट 2022 का सम्मान दिया गया।

मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट 2022 की विजेता पुणे महाराष्ट्र की डॉ आसमानी भावे की विजेता रही। नाशिक महाराष्ट्र की श्रीमती प्रीति शर्मा ने मिसेस सेंट्रल इंडिया 2022 की विजेता रही। हरियाणा की श्रीमती शीतल ने मिसेस राइजिंग इंडिया 2022 और जम्मू की श्रीमती भारती शर्मा ने मिसेस नमो इंडिया 2022 की विजेता रही। मिस्टर केटेगरी में मध्यप्रदेश के नितेश सेलर ने मिस्टर इंडिया कॉन्टिनेंट -2022 का टाइटल जीता!                  IMG 20220430 WA0088

ग्लोबल पीस एक्टिविस्ट और बॉलीवुड प्रोड्यूसर एवं पेजेंट आयोजक डॉ महेश यादव उर्फ अमन गांधी ने शो के दौरान नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता शांतिदूत दलाई लामा जी को उनके द्वारा विश्व भर में किए शांति प्रयास और दया करूणा भाईचारे के जनमानस को दिए जा रहे अनमोल ज्ञान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शो के दौरान उन्हे Grand Salute किया।

शो के दौरान प्लास्टिक सर्जन डॉ. निकिता मान जो  मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021की ऑनलाइन विनर थी उन्हें स्टेज पर क्राउन पहना कर सम्मान किया था जूरी मेंबर भी बनाया गया। जूरी मेंबर्स में नीदरलैंड के मिस्टर एड्री वैन डे निउवेनहोफ़ (International Pageant Organizer), इंटरनेशनल तिब्बती मॉडल मिस मेटोक (मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2014), श्रीमती सुपर्णा ठाकुर (मिसेस राइजिंग वर्ल्ड 2021) थे।

अमन गाँधी ने कहा है कि ईश्वर की बनाई धरती पर हो रहा युद्ध और हिंसा मानवता पर कलंक है। इससे पृथ्वी पर जीवन का पूर्ण विनाश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अगर सृष्टि का निर्माण नहीं कर सकते तो उसे नष्ट करने का कोई अधिकार नहीं है। दुनिया में बढ़ रही नफ़रत और हिंसा आज बेहद चिंताजनक हैं इसलिए पप्रेम शांति और सदभावना के लिए हर एक को आगे आना होगा इसलिए हमारा ये पेजेंट के माध्यम से विश्वशांति के जनजागरण के लिए एक प्रयास हैं।