कांग्रेस के दो दिग्गजों की बंद कमरे में हुई मुलाकात, गिले-शिकवे दूर करने का दावा

961

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की आज भोपाल में बंद कमरे में करीब आधा घंटा तक मुलाकात हुई।

इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक दूसरे के गिले-शिकवे दूर करने का वादा किया है और दावा भी किया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी के बीच आज गिले-शिकवे दूर होने की खबर है। बताया गया है कि आज सुबह चौधरी राकेश सिंह, अजय सिंह के शिवाजी नगर स्थित बंगले पर पहुंचे।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 4.40.32 PM

यहां दोनों के बीच आधे घंटे तक मुलाकात हुई एल। बाद में अजय सिंह ने कहा कि हम दोनों का मकसद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनाना है। मैं वैसे भी घर वापसी का अभियान चला ही रहा हूं।अब दोनों मिलकर काम करेंगे और कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे।

दूसरी और चौधरी राकेश सिंह ने भी अजय सिंह का स्वर से स्वर मिलाते हुए कहा कि अजय सिंह उनके बड़े भाई हैं। कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए उनके साथ खड़ा हुआ हूं।

आपको याद दिला दें कि 2013 में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई थी। उस वक्त अजय सिंह नेता प्रतिपक्ष थे और अविश्वास के दौरान ही सदन में चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा का समर्थन कर दिया था और बाद में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे लेकिन वहां भी वे लंबे समय तक नहीं अपने आपको एडजस्ट कर सके और बाद में अंततः उन्हें वापस कांग्रेस में शामिल होना पड़ा।