Jhabua-Chopal: नपा अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी की पैनल तैयार!

Jhabua-Chopal

Jhabua-Chopal: नपा अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी की पैनल तैयार!

पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए संघ, भाजपा और संगठन तीनों के पदाधिकारी चुनावी रणनीति तैयार करनें में जुट गए है! नपा अध्यक्ष पद के संभावित नाम को लेकर संघ कार्यालय पर चर्चा हुई! भाजपा के दो वरिष्ठ पदाधिकारी चुनावी सर्वे के लिए दिल्ली से भी आए! भाजपा कोर कमेटी की एक बैठक हो गई है!

Jhabua-Chopal: नपा अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी की पैनल तैयार!

नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए तीन नामों की पेनल तैयार हो चुकी है! पैनल में पहला नाम एक पूर्व नपा अध्यक्ष का है, दूसरा वर्तमान पार्षद का और तीसरा नाम भाजपा कार्यकर्ता का है! तय किए गए नाम में सांसद गुमानसिंह डामोर को तवज्जों नहीं दी गई! उनसें राय मशवरा भी नहीं किया गया! लेकिन सांसद, अपनें भाई और वर्तमान भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय सिंह डामोर को नपा अध्यक्ष बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर सकते है !

घोटाले के आरोपी से क्या कनेक्शन है साहब का!

जिले को बदनाम और कलंकित करनें वाला खेल सामग्री घोटाले के आरोपी का जिला पंचायत CEO से क्या संबंध है कि, आरोपी देर रात साहब के बंगले पहुंचता है! मिलता है, और अपनें दो पहिया वाहन से चुपचाप निकल जाता है! आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय से खारिज होने के बाद भी साहब के बंगलें पर आना-जाना कई सवाल खडे करता है! खेल सामग्री घोटाले के आरोपी की नजदीकियों को सीईओं साहब के नाम से जोडकर देखा गया है! ऐसी चर्चाएं तब से चल रही है जब सीएम शिवराजसिंह चौहान के सामनें भाजपा के ही असंतुष्ट नेताओं ने इस घोटाले को उजागर किया था!

कांतिलाल भूरिया के विरोध में लामबंद होंगे कांग्रेसी!

जिलें के कांग्रेसी परिवारवाद के विरोध में एकजुट होना शुरू हो गए है! वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया द्वारा राजनीति में परिवारवाद को बढावा देने से कांग्रेसी नाखुश है! श्री भूरिया से नाराज और असंतुष्ट, अपना एक अलग गुट तैयार करनें में लग गए है! भूरिया के विरोधी डाॅ विक्रांत भूरिया को राजनीति में बढता नहीं देखना चाहते !

Jhabua-Chopal: नपा अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी की पैनल तैयार!

असंतुष्ट कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का मानना है कि, पार्टी में नए लोगों को आगे बढनें का मौका देना चाहिए! कांग्रेस को भूरिया परिवार से बाहर आकर काम करना पडेगा! पंचायत और निकाय चुनाव के बाद अगले वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव होने है तब तक भूरिया विरोधी गुट एकजुट और मजबूत होना चाहता है! भूरिया विरोधियों में ऐसे कांग्रेसी भी है, जों विधानसभा चुनाव में कांतिलाल और विक्रांत भूरिया के सामने टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोंकनें की तैयारी में है!

कांग्रेस महिला नेत्री ने भाजपा सांसद से इसलिए की मुलाकात!

कांग्रेस की महिला नेत्री अपने हजारों समर्थकों के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती है! महिला संगठन में प्रदेश स्तर की यह पदाधिकारी अपने पुत्र के साथ, झाबुआ में भाजपा सांसद से उनके निवास पर मुलाकात कर चुकी है! प्रदेश अध्यक्ष और सीएम की उपस्थिति में महिला नेत्री कमल के फुल का अंगवस़्त्र धारण करेंगी! यह सब पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव केे पहले होता है तो, अलीराजुपर जिलें की राजनीति में एक बडे परिवर्तन के रूप में देखा जाएगा! इस परिवर्तन से कांग्रेस को कितना नुकसान होगा और भाजपा को कितना फायदा, यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन, स्थानीय नेताओं के लिए महिला नेत्री चुनौती साबित होगी।

Read More.. Jhabua Chaupal: यह तो एक तरह से एसपी का प्रमोशन है! 

Author profile
WhatsApp Image 2022 04 12 at 8.32.00 PM
श्याम त्रिवेदी

श्याम त्रिवेदी प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए दो दशकों से कार्य कर रहे हैं! इनमें नईदुनिया समाचार पत्र और ईटीवी न्यूज चैनल प्रमुख रूप से शामिल है! समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के लगातार 15 वर्षो से स्ट्रिंगर होकर मध्यप्रदेश शासन के जिला स्तरीय अधिमान्य पत्रकार है! राजनीति और प्रशासनिक विषय पर गहरी पकड रखते हैं! मीडियावाला के झाबुआ-आलीराजुपर के ब्यूरों चीफ है!