Kissa-A-IAS: IAS Dr Priyanka Shukla: कहीं की कलेक्टर हो क्या, ताना ऐसा चुभा कि डॉक्टरी छोड़ बनीं IAS 

161

Kissa-A-IAS: IAS Dr Priyanka Shukla: कहीं की कलेक्टर हो क्या, ताना ऐसा चुभा कि डॉक्टरी छोड़ बनीं IAS 

सुरेश तिवारी 

कहीं की कलेक्टर हो क्या, झुग्गी में रहने वाली एक महिला का यह ताना प्रियंका शुक्ला को ऐसा चुभा कि उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़ आईएएस अफसर बनने की ठानी। कलेक्टर बनकर उन्होंने उस तंज को मुंहतोड़ जवाब दिया।

IMG 20260510 WA0154

यह कहानी यूपी की उस बेटी की है जिसने एक महिला के ताने को अपनी सफलता की प्रेरणा बना लिया। पेशे से डॉक्टर रहीं प्रियंका शुक्ला ने एक झुग्गी में स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते समय मिली चुनौती के बाद प्रशासनिक सेवा में जाने का कठिन फैसला लिया। वह देश के एक नामी मेडिकल कॉलेज से MBBS कर डॉक्टर बन चुकी थीं। अपना करियर सेट कर चुकी थीं। लेकिन समाज की और बेहतर ढंग से सेवा करने की चाह ने उन्हें अपना मेडिकल पेशा छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। प्रियंका 2009 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 73वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी बनीं।

IMG 20260510 WA0153

डॉ प्रियंका शुक्ला के माता-पिता चाहते थे कि वह एक आईएएस अफसर बने लेकिन शुरुआत से उन्होंने डॉक्टर बनने में ज्यादा दिलचस्पी थी। प्रियंका ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज लखनऊ स्थिति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के MBBS कोर्स में दाखिला लिया। प्रियंका ने 2006 में केजीएमयू से MBBS पूरा किया और फिर लखनऊ में प्रैक्टिस शुरू कर दी।

IMG 20260510 WA0150

*वो वाकया और ताना जिसने डॉक्टर को IAS अफसर बनने के लिए मजबूर कर दिया*

एक दिन किसी झुग्गी बस्ती में जाकर प्रियंका लोगों को जागरूक कर रही थीं। लोगों का चेकअप भी कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक महिला को गंदा पानी पीते और बच्चों को भी पिलाते देखा। प्रियंका ने महिला को रोकते हुए साफ पानी पीने की सलाह दी। इस पर महिला झल्ला गई और उसने ताना मारते हुए कहा कि तुम कहीं की कलेक्टर लग रही हो गया, जो बात मान जाएं। उस महिला का ताना प्रियंका के काफी भीतर तक चुभ गया। यही वह पल था, जिसने प्रियंका के जीवन को नया मोड़ दे दिया और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनने की ठानी।

IMG 20260510 WA0152

प्रियंका ने डॉक्टरी का पेशा छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था, क्योंकि वह उस समय एक सफल डॉक्टर के पद पर कार्यरत थीं। अपनी मेहनत और लगन से प्रियंका शुक्ला ने 2009 में अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। उनकी 73वीं रैंक आई। आईएएस बनने के बाद प्रियंका को छत्तीसगढ़ कैडर मिला और उनकी पहली पोस्टिंग जशपुर जिले में हुई। कांकेर की भी वह डीएम रहीं।

IMG 20260510 WA0151

प्रियंका शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्विटर पर उनके साढ़े तीन लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 24,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

*शानदार काम को लेकर अकसर चर्चा में*

प्रियंका शुक्ला अपने काम को लेकर अकसर चर्चा में रहती हैं और उनकी गिनती एक बेहतरीन आईएएस अफसरों में होती है।

यशस्वी जशपुर शिक्षा पहल के तहत काम करने के साथ-साथ, उन्होंने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के कमिश्नर-सह-निदेशक के रूप में भी कार्य किया और राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का नेतृत्व किया। उन्होंने मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ‘जशपुर – एक प्रण’ जैसे जन अभियानों का भी संचालन किया।

*पुरस्कार*

– MGNREGS की पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार।

– भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार’।

– वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति का रजत पदक’।

– प्रियंका शुक्ला दिसंबर 2025 मेरा युवा भारत (MY Bharat) की पहली सीईओ बनाई गईं।

IAS अफसर के अलावा वो एक कंटेम्परेरी डांसर भी हैं और अच्छे-अच्छे लोगों को मात देती हैं। इसके अलावा वो कविताएं भी लिखती हैं। प्रियंका को गाने और पेंटिग्स का भी शौक है।

वर्तमान में डॉक्टर प्रियंका मेरा युवा भारत (MY Bharat)] की CEO है।