Indore News- Dead Bodies Of Twin Newborns Found In Dustbin: डस्टबिन में दो नवजात के शव मिले, एक लड़का एक लड़की

1469

Indore News- Dead Bodies Of Twin Newborns Found In Dustbin: डस्टबिन में दो नवजात के शव मिले, एक लड़का एक लड़की

Indore : शहर में मंगलवार को डस्टबिन के अंदर दो नवजात बच्चों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। चंदन नगर थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के भ्रूण को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धार रोड पर नगर निगम के डस्टबिन में दो जुड़वां नवजात के शव मिले।

सफाईकर्मी जब डस्टबिन खाली करने पहुंचा तो उसे दो नवजात के शव पॉलिथीन में बंद मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

चंदन नगर टीआई अभय नेमा के अनुसार दोनों नवजात को योजनाबद्ध तरीके से लाकर यहां फेंका गया है।


Read More… Leader’s Son Hit : कांग्रेस नेता के बेटे ने नशे में कारोबारी को टक्कर मारी, विरोध किया तो पीटा! 


इसमें दो या तीन से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह डस्टबिन से कचरा उठाने धार रोड पहुंची।

इस दौरान निगमकर्मी को एक पॉलीथिन में कुछ भारीपन लगा। उसने खोलकर देखा तो होश उड़ गए।

थैली में दो मृत नवजात थे। उसने नगर निगम कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

नवजातों में एक लड़का और एक लड़की थी। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आशंका जताई है कि रात को इन बच्चों को फेंका गया। पुलिस टिम्बर मार्केट व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एक अनुमान के मुताबिक हर साल इंदौर में ऐसे 40-50 मामले होते हैं। जिनमें नवजात को झाड़ियों, कचरे या सुनसान जगह पर मिले।


Read More… मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि और आशीर्वाद 


हर सरकारी, प्राइवेट अस्पताल, सोनोग्राफी सेंटरों से नियमित रिपोर्ट मंगाने, मशीनों में ट्रेकर लगाने के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसके चलते अबॉर्शन के मामले लगभग बंद हो गए हैं। केवल स्पेशल केस में ही हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसकी अनुमति दी जाती है।

हालांकि लिव इन रिलेशन के मामले तेजी से बढ़ने से, ऐसे मामले फिर सामने आने लगे हैं। हाल ही में लिव इन में रहने के दौरान युवक-युवती ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसे एक संस्था में रखा गया है।