Sanjay Shukla To File Nomination Tomorrow : संजय शुक्ला कल कमलनाथ के साथ नामांकन दाखिल करेंगे

गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालने की तैयारी

1009

Indore : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 15 जून सुबह 10 बजे भोपाल से स्टेट हैंगर से 11 बजे इंदौर पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे कांग्रेस जनों को संबोधित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला की नामांकन रैली में शामिल होंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कमलनाथ गांधी भवन पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के निवास आएंगे। इसके बाद गांधी भवन में कांग्रेस जनों को संबोधित करने के बाद नामांकन रैली में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन हॉल में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। शाम 7 बजे वे मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करेंगे और 7.40 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर 8 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने 15 जून को होने वाली सभा एवं नामांकन रैली में सभी कांग्रेसजनों से अपील की है, कि वह अपने अधिक से अधिक संख्या में साथियों के साथ उपस्थित हों। बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इंदौर के लोकप्रिय विधायक संजय शुक्ला को महापौर का उम्मीदवार घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि यह वक्त है बदलाव का और जनता भाजपा की कुशासन नीति से त्रस्त है। जिस तरह से स्मार्ट सिटी के नाम से तोड़फोड़ की जा रही है। जनता को बेरोजगार किया जा रहा है। सैकड़ों साल पुराने मकानों को तोड़कर लोगों को बेघरबार किया जा रहा है। पीली गैंग के आतंक से इंदौर वासी परेशान है। ऐसे में इंदौर शहर की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। और निश्चित ही इस बार कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला विजय होंगे।