WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Yashwant Sagar : बारिश ने यशवंत सागर का जलस्तर बढ़ाया, ढाई फ़ीट खाली

गर्मी में मिलेगा भरपूर पानी, दूसरे तालाबों की स्थिति बेहतर

WhatsApp Image 2022 07 15 At 6.33.19 PM 696x522

Indore : शहर के जलस्रोत यशवंत सागर तालाब का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 19 फीट क्षमता वाले तालाब में 12 जुलाई तक 16 फीट 4 इंच तक पानी भर गया। मात्र ढाई फीट पानी बढ़ने से तालाब लबालब हो जाएगा। जबकि, बारिश का मौसम करीब तीन माह का शेष बचा है। जिस तरह तालाब की क्षमता बढ़ रही है, उससे यह तय माना जा रहा है कि इस बार तालाब में क्षमता से अधिक पानी संग्रहित होगा और इसके बाद चारों गेट खोलने पड़ सकते हैं।
इस तालाब के पानी से शहर की 20 फीसदी आबादी का गला तर होता है। हर साल निगम लाखों रुपए खर्च कर तालाब का गहरीकरण करता है। कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक तालाबों का गहरीकरण नहीं हो पाया। इस बार कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर किसानों ने खुद के खर्च से दो फीट गहरा कराया। इससे वर्तमान में 21 फीट गहरा हो गया है।

तालाबों की स्थिति और क्षमता
यशवंत सागर क्षमता 19 फीट (16.4 फीट भराया), बड़ी बिलावली 18 फीट,(17.7 फीट भराया), बड़ा सिरपुर 14 फीट (9.9 फीट भराया), छोटा सिरपुर 13 फीट (12.1 फीट भराया), पीपल्याहाना 8 फीट (6 फीट भराया), लिंबोदी 10 फीट (4.6 फीट भराया)

मछली पालन वालों को देंगे
यशवंत सागर तालाब को छोड़ किसी भी तालाब के पानी का उपयोग पीने में नहीं किया जाता है। सिरपुर तालाब और छोटा बिलावली मछली पालन के लिए मछुआरों को किराए पर दिया जाता है। नई परिषद के बाद मछुआरों के टेंडर बुलाए जाएंगे। यशवंत सागर का पानी किसानों द्वारा चुराया जाता है। इस तरह की शिकायतें भी मिल चुकी हैं। तालाब के आसपास कैमरे लगाने के साथ नियमित रूप से जल यंत्रालय विभाग का कर्मचारी तैनात किया जाएगा।

आगामी दिनों में गेट खुलेंगे
यशवंत सागर तालाब के प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि यशवंत सागर तालाब का जलस्तर बढ़ना शहर के लिए शुभ संकेत है। अभी बारिश शबाब पर नहीं है। आने वाले दिनों में गेट भी खोल दिए जाएंगे। किसानों ने दो फीट गहरा किया है, जिससे अब क्षमता 21 फीट तक हो गई है।