Tarnekar’s Birth Centenary Celebrations : महाराज तराणेकर जन्म शताब्दी उत्सव एक अगस्त से!

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे

651

Indore : इस साल सद्गुरु नाना महाराज तराणेकर का 125 वां जन्मोत्सव नागपंचमी के दिन संपन्न होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार की और से इंदौर में बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेगी।

अखिल भारतीय त्रिपदी परिवार इंदौर तथा श्री शांतिपुरुष सेवा संस्थान, नागपुर के प्रमुख बाबा महाराज तराणेकर ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2022 शाम 5 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन एवं ग्रंथ विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी और कांचन नितिन गडकरी होंगे। विशेष अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पद्मभूषण सुमित्रा महाजन रहेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रात 8 बजे चैतन्यवाणी सुमधुर अभंग एवं गीतों का भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें अंजली व नंदिनी गायकवाड एवं समूह (अहमदाबाद) अपनी प्रस्तुति देंगी।
तराणेकर ने बताया कि 2 अगस्त 2022 नागपंचमी के अवसर पर सुबह 7 बजे से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें उपासना, नाना महाराज की राजोपचार पूजा, अतिथि पूजन, महाप्रसाद सुबह 11 बजे यति पूजन स्वामी नित्य मुक्तानंद सरस्वती कोटेश्वर पीठ, सोनकच्छ और विद्वत पूजन युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य जी रामानुज कोट, उज्जैन होगा। | शाम 5 बजे से कलाभिनय नागपुर के निखिल टोंगले और समूह द्वारा चैतन्य दर्शन महानाट्य की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात महाआरती होगी।