Seema Jain Surrenders : फ़र्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में फ़रार मां ने आत्मसमर्पण किया

पिता आजाद जैन को भी सह आरोपी बनाया, गिरफ्तार कर जेल भेजा

1033

Indore : सजायाफ्ता ड्रग पैडलर बेटे अभिषेक जैन का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करने वाली मां सीमा जैन ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस तीन महीने से उसकी तलाश में थी, पर वो हर बार चकमा देकर फरार हो जाती थी।

पुलिस से सीमा जैन के पति आजाद जैन को सह आरोपी बनाकर और गिरफ्तार कर लिया। सीमा जैन को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बेटे के फ़र्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में आरोपी मां सीमा आज़ाद जैन (अलिराजपुर) पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर, सम्पति कुर्की के ऑर्डर भी न्यायालय ने कर दिए थे।

इसके बाद फ़रार आरोपी सीमा जैन को वकील के पास लेकर जाते पति आजाद जैन को भी एमजीरोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट डायरेक्शन थे कि प्रधान न्यायाधीश अलिराजपुर के न्यायालयीन कर्मचारी आजाद जैन की इस मामले में संलिप्तता की जांच कराए।

गौरतलब है कि आजाद जैन के खिलाफ एमजीरोड़ पुलिस को शिकायत की गई थी कि वे इस मामले से संबद्ध हैं। कल ही आजाद जैन को सहआरोपी बनाकर गिरफ्तारी की गई।

सोमवार को जिला न्यायालय ने आरोपी के पति को जेल भेज दिया।

पुलिस ने कल ही आजाद जैन को सह अभियुक्त बनाकर गिरफ़्तारी की थी। जिला न्यायालय ने आजाद जैन की जमानत याचिका निरस्त कर उसे जेल भेज दिया।

सजायाप्ता ड्रग पैडलर आरोपी के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले की एमजीरोड़ पुलिस ने आज जिला न्यायालय में सीमा जैन के रिमांड मांग की। जिस पर न्यायालय ने 14 दिन का न्यायिक रिमांड दिया है।

पुलिस की कस्टडी में सीमा जैन को मीडियाकर्मी कैमरे में कैद कर रहे थे, तब बेशर्मी की हद पार कर सीमा जैन फ्लाइंग किस कर रही थी और अपनी गिरफ्तारी पर हाथ उठाकर विक्ट्री दर्शा रही थी।

ऐसे हुआ था खुलासा

सीमा जैन के बेटे अभिषेक जैन को उसके साथियों के साथ ड्रग सप्लाई के मामले में एनसीबी ने पकड़ा था। 2019 में न्यायालय ने उसे 12 साल की सजा सुनाकर सभी को सेंट्रल जेल भेज दिया।

18 सितंबर 2021 को कोरोना काल में अभिषेक ने पैरोल ली और गुजरात चला गया। वहां उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और मां सीमा जैन के माध्यम से जेल अफसर को भिजवा दिया कि अभिषेक की कोरोना से मृत्यु हो गई है।

बाद में गुजरात पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह को पकड़ा तो अभिषेक जैन के फर्ज मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी मिली। पुलिस ने एनसीबी को इसकी सूचना दी।

आरोप है कि षड़यंत्र में अभिषेक का पिता आजाद जैन भी शामिल था और आजाद ने ही इस फर्जीवाड़े का षड़यंत्र रचा था।