Chatarpur News: DIG विवेक राज सिंह 4 जिलों तक निकालेंगे तिरंगा साइकिल यात्रा

देशभक्ति व जनसेवा- आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज आज

816
Chatarpur News: DIG विवेक राज सिंह 4 जिलों तक निकालेंगे तिरंगा साइकिल यात्रा

छतरपुर: बुंदेलखंड में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा फहराया जाएगा। जहां इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने और सफल बनाने के लिए छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह पन्ना जिले से छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिले तक साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा पन्ना, मंडला, बमीठा, गंज, बसारी, छतरपुर, मऊसहांनिया, गरौली, पलेरा, जतारा होते हुए पृथ्वीपुर निवाड़ी में समाप्त होगी।

इस साईकिल तिरंगा यात्रा का आगाज आज 7 अगस्त से होगा, यात्रा के दौरान डीआईजी विवेक राज सिंह शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। डीआईजी ने लोगों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने और इसे सफल बनाने की जन-जन से अपील की है। तो वहीं उनके इस सार्थक निर्णय का केंद्र एवं राज्य सरकार ने प्रशंसा की है।