
पढ़ना जारी रखें
प्राचीन भारत विषय पर सचिन बघेल ने मार्गदर्शन किया। धर्मांतरण व अल्पसंख्यकवाद विषय पर चर्चा कर समाधान की चर्चा राष्ट्रीय सचिव प्रदीप गौर व इंदौर के महामंत्री कमलेश वैष्णव ने की। देश मे हिंदुओं के हित अधिकार मे कानून की मांग रखने के लिए सुझाव प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए। इसमें महानगर उपाध्यक्ष संजय सकलेचा ने इस विषय में प्रावधान बनाए जाने की बात कही।

हिंदुओं के आर्थिक सहित देश को उन्नत और विकसित बनाने के लिए समग्र विकास विषय पर महानगर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने मार्गदर्शन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मंत्री आनंद रायकवार ने दी।
संगठन के विभिन्न विषयों के साथ प्रचार प्रसार की योजना की जानकारी प्रचार मंत्री पवन अग्रवाल व सहमंत्री अंकुर शर्मा ने दी। प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक के एक दिवसीय प्रशिक्षण में आमंत्रित सभी पदाधिकारियों से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। आगामी माह में महानगर में विधानसभा, वार्ड स्तर पर समिति निर्माण का किया जाएगा व वीर हिन्दू-विजेता हिन्दू के रुप में प्रत्येक घर से एक हिन्दू को जोड़ा जाएगा।





