Twin Tower : आज दोपहर ध्वस्त हो जाएगा नोयडा का अवैध ‘ट्विन टावर’ 

आसपास का इलाका एक घंटे तक नो फ्लाइंग जोन, एंबुलेंस और दमकल अलर्ट 

654

Twin Tower : आज दोपहर ध्वस्त हो जाएगा नोयडा का अवैध ‘ट्विन टावर’ 

Noida : नोयडा का सुपरटेक ट्विन टावर को आज दोपहर ढाई बजे विस्फोटकों के जरिए गिरा दिया जाएगा। इस टावर की ऊंचाई 100 मीटर के करीब है और इन दोनों ट्विन टावर्स को गिराने के लिए 3700 किलो विस्फोटक लगाया गया है। इन दोनों बिल्डिंग में 20 हज़ार विस्फोटक पॉइंट बनाए गए हैं। दोनों बिल्डिंग विस्फोटक से आपस में कनेक्ट हैं।

28 अगस्त सुबह 7 बजे से ट्विन टॉवर्स के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया। ट्विन टावर और उसके आसपास का एरिया धमाके से करीब एक घंटे से ज्यादा तक नो फ्लाइंग जोन होगा। 40 एक्सपर्ट की टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद है, जो विस्फोटकों को सही ढंग से अंजाम देगी। टावर से करीब 500 मीटर की दूरी पर अधिकारियों के लिए एक व्यू प्वाइंट बनाया गया है जहां संबंधित अधिकारी जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

आपात व्यवस्थाएं अलर्ट 

विस्फोट के दौरान किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए हॉस्पिटल पुलिस एंबुलेंस और दमकल विभाग को अलर्ट पर रखा गया है और विस्फोट सही तरीके से हो, इसके लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

कितना मलबा निकलेगा?

परियोजना अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए अनुमानों के अनुसार, अपेक्स (32 मंजिला) और सेयेन (29 मंजिला) के विध्वंस से लगभग 35 हज़ार क्यूबिक मीटर मलबा निकलने की उम्मीद है। इसके अलावा, लगभग 100 मीटर ऊंचे ट्विन टावरों के विध्वंस का प्रभाव दो सोसायटियों एमराल्ड कोर्ट और आस-पास के एटीएस विलेज पर होगा। सबसे अधिक नजदीक में रहने वाले लोगों को होगा।

पर्यावरण पर प्रभाव 

विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि ध्वस्त से धूल के बादल आसमान में बन जाएंगे। वही इस पर कई दिनों से बहस हो रही है कि क्या इसका पर्यावरण पर कोई स्थायी प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा आस-पास के रहने वाले लोग कई बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। आंखों में जलन, नाक, मुंह और श्वसन प्रणाली से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं”। इस ध्वस्त के कारण से कई दिनों तक हवाओं में धुल और कण मिले रहेंगे। हालांकि इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हमने ध्वस्त के समय एसओपी का प्रयोग करेंगे। जो भी पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य होंगे उसका हम पालन करेंगे। इस एरिया में लगभग 5 हज़ार से अधिक निवासी रहते हैं।