MP Weather Update : अभी मानसून गया नहीं, भीगने के लिए तैयार रहिए!  

आने वाले 5 दिनों में प्रदेश में कई जगह वर्षा के आसार 

739
MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

MP Weather Update : अभी मानसून गया नहीं, भीगने के लिए तैयार रहिए!  

Bhopal : मौसम की गतिविधियों में बदलाव आ रहा है, पर अभी मानसून विदा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की या कहीं-कहीं भारी वर्षा आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है। 3 और 4 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। 5 और 6 सितंबर को पूर्वी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर तथा पश्चिमी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 9 सितम्बर तक प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

औसत समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की और बढ़ रहा है। मानसून की ट्रफ अब औसत समुद्र तल से अमृतसर, अंबाला, बरेली, आजमगढ़, छपरा, मालदा और वहां से पूर्व की और उत्तर बांग्लादेश और असम होता हुआ नागालैंड से गुजर रहा है। एक चक्रवाती परिसंचरण लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बना हुआ है और मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला है। उत्तरी तमिलनाडु और आस-पास के क्षेत्रों पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक लक्षद्वीप क्षेत्र से सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर पर स्थित है।

लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से कोंकण होती हुई उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा निचले क्षोभमंडल स्तर पर सक्रिय है। दक्षिण श्रीलंका तट से मध्य मध्य प्रदेश तक चलायमान ट्रफ रेखा अब औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन से कोंकण होती हुई उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक चलायमान है।

निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर में एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा लक्षद्वीप क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक चलायमान है। औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी के बीचएक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा लक्षद्वीप क्षेत्र और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक चलायमान है।