Khargone Cotton Mandi: शुभ मुहूर्त में विधि विधान से कपास की फसल की नीलामी शुरू

1510
Khargone Cotton Mandi: शुभ मुहूर्त में विधि विधान से कपास की फसल की नीलामी शुरू

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में आज सफेद सोना कही जाने वाली कपास की फसल की नीलामी शुभ मुहूर्त में कपास मंडी में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। पहले ही दिन शुभ मुहूर्त में पहली ही बैलगाडी का भाव 11 हजार 101 रूपये का भाव स्थानीय पहाडसिहपुरा के किसान राजेन्द्र रघुवंशी को मिला। कपास मंडी में मुहूर्त के दौरान पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार , विधायक रवि जोशी सहित बडी संख्या में किसान और व्यापारी मौजूद थे। मुहूर्त के बाद हालांकि कपास का भाव ने नीलामी में 12 हजार रूपये तक की छंलाग पहले ही दिन लगाई।

इस वर्ष अच्छी बारिश से खरगोन जिले में कपास सफेद सोना का अच्छा उत्पादन और किसानो को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। पहले दिन मंडी में कपास लेकर मुहूर्त में पहुंचे किसानो के चेहरे पर रौनक देखी गई। किसानो का कहना था की इस वर्ष किसानो की दीपावली अच्छी मनेगी। अच्छी बारिश से उत्पादन भी बढेगा।

गौरतलब है की पिछले वर्ष मुहूर्त में किसानो को सात हजार रूपये के आसपास कपास का भाव मिला था। इस बार मुहूर्त में 12 हजार का भाव मिलने से किसानो में खुशी देखी गई। इधर व्यापारियों का भी मानना था कि कपास के मुहूर्त में किसानो को अच्छा भाव मिला है। इस बार अच्छी बारिश से अच्छे उत्पादन की भी उम्मीद है।

सफेद सोने का इस बार निमाड में भरपूर उत्पादन होगा। इस बार तीन चार साल बाद कपास की अच्छी क्वालिटी आ रही है। जैसे जैसे सूखा कपास मंडी में आयेगा, किसानो को और भी अच्छे भाव मिलेगे। पिछले वर्ष ढाई लाख गठान खरगोन सेंटर में हुई थी। इस बार साढे चार लाख गठान तक बनेगी। खरगोन ही नही इस वर्ष पूरे हिन्दुस्तान में कपास का उत्पादन बढेगा। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 15 से 20 प्रतिशत कपास ज्यादा बोया गया है। पूरे हिन्दुस्तान में पिछली बार तीन करोड गठान बनी थी। इस बार उम्मीद है की तीन करोड 75 हजार से ज्यादा गठान बनेगी। पिछले तीन चार साल में इस बार अच्छा उत्पादन होगा।