Case On Liquor Mafia : हमला कर नायब तहसीलदार का अपहरण करने वालों पर इनाम घोषित 

784

Case On Liquor Mafia : हमला कर नायब तहसीलदार का अपहरण करने वालों पर इनाम घोषित

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : कुक्षी के SDM नवजीवन पवार और नायब तहसीलदार ने मंगलवार सुबह बड़वानी जिले से अवैध शराब भरकर कुक्षी से अलीराजपुर की और जा रहे ट्रक को रोका था। इस पर शराब माफियाओं के पायलट वाहन में बैठे बदमाशों ने कुक्षी SDM और नायब तहसीलदार राजेश भिड़े व अन्य लोगों पर हमला किया और मारपीट की। बाद में नायब तहसीलदार का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नायब तहसीलदार को छुड़वाया था।

धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने SDM और नायब तहसीलदार के बयान के आधार पर पांच आरोपियों महेश निवासी मोरडुडिया थाना राणापुर झाबुआ, मोटला उर्फ दिग्विजय निवासी बड़ी थाना आंबुआ अलीराजपुर, किड़िया निवासी मोरडुडिया झाबुआ, मुकाम पिता भदू पचाया निवासी बंद आंबुआ अलीराजपुर और सुखराम पिता वेस्ता कनेश निवासी खरखड़ी हाल मुकाम सेमलपाटी रोड अलीराजपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस SP आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद SIT गठित कर दी गई है। वहीं सभी फरार चार आरोपियों दस-दस हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया। क्षेत्र में 6 टीम आरोपियों की तलाश में लगी है। CCTV व अन्य एविडेंस खंगाले जा रहे हैं। जिसकी भी इस अपराध में संलिप्तता पाई जाएगी, उन सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। जो वाहन इस घटना में प्रयुक्त किया गया उसे भी चिन्हित किया जा रहा है। इस घटना के मुख्य आरोपी सुखराम के खिलाफ पुराने अपराध भी दर्ज है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

SP कप्तान ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद SIT के प्रभारी एडिशनल SP है, जिसमें दो DSP, 2 TI और साइबर क्राइम की टीम है। अभी पांच आरोपियों में से चार को चिन्हित किया गया है। एक आरोपी को पकड़ा गया है। टोल नाकों से CCTV फुटेज व अन्य प्रमाण इकट्ठे किए जा रहे हैं। कुछ सबूत मिले हैं और जो गाड़ी इस घटना में इंवॉल्वड होने को लेकर हैं। सुखराम के खिलाफ अलीराजपुर में एक और एक मामला इंदौर में दर्ज है। पुलिस लगातार अपनी टीम के साथ सभी स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकाम नाम का व्यक्ति जिसे मौके से पुलिस पार्टी ने गिरफ्तार किया था।