MP Weather Update : मानसून अभी विदा नहीं, अगले तीन दिन फिर प्रदेश में बारिश होगी

436
MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

MP Weather Update : मानसून अभी विदा नहीं, अगले तीन दिन फिर प्रदेश में बारिश होगी!

Bhopal : मध्यप्रदेश में फिर मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 सितंबर को एक नया सिस्टम बनने का संकेत है। इसके प्रभाव से 21 और 22 सितंबर को फिर सभी संभागों में बारिश होने की संभावना हैं। दशहरे से पहले मानसून की विदाई की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 सितंबर को प्रदेश कई इलाकों जैसे भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती हैं। 22 सितंबर के बाद फिर ग्वालियर-चंबल संभाग में वर्षा के आसार बने हैं। प्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 36 इंच से 8 इंच ज्यादा है। जुलाई और अगस्त में 17-17 इंच बारिश हुई थी।
MP Weather Update के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सक्रिय गहरा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है। वही अरब सागर से गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है, जिसके चलते मानसून ट्रफ हिमालय की तरफ खिसकने लगा है। वर्तमान में मानसून ट्रफ राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार से ओडिशा होते हु ए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है, जिससे नमी में कमी आने के साथ साथ बारिश की गतिविधियां भी धीमी हो गई है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है, जो सोमवार को कम दबाव के क्षेत्र में बदलते ही मंगलवार से प्रदेश में बारिश करवा सकता है।