WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Lakhimpur Kheri : किसान संघ का ‘रेल-रोको’ आंदोलन शुरू 

निष्पक्ष जांच के लिए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग

Lakhimpur Kheri

  Lakhimpur Kheri : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग करते हुए सोमवार को छह घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया है। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रेलें रोकी जा रही हैं।   इस मामले में गृह राज्य मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा आरोपी है।

बयान में कहा गया है कि SKM अजय मिश्रा को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। यह बहुत स्पष्ट है कि अजय मिश्रा केंद्र सरकार में गृह मामलों के राज्य मंत्री हैं। उनके इस्तीफे के बिना इस मामले में न्याय सुरक्षित नहीं किया जा सकता।

किसान संघों के अंब्रेला बॉडी (Umbrella Body) ने रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग के लिए दबाव डालने के लिए, ताकि लखीमपुर खीरी हिंसा में न्याय सुरक्षित किया जा सके, SKM ने 18 अक्टूबर को एक राष्ट्रव्यापी रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है।

SKM ने 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच 6 घंटे के लिए रेल यातायात को रोकने के लिए अपने घटकों को एक आह्वान किया। SKM ने कहा कि किसी भी रेलवे संपत्ति को किसी भी प्रकार की क्षति से बचने के लिए शांतिपूर्वक आंदोलन का आह्वान किया।

लखीमपुर खीरी हिंसा में 4 किसानों सहित 9 लोगों की मौत हो गई थी। SKM ने आरोप लगाया था कि आशीष मिश्रा ने एक किसान को गोली मार दी, जबकि, अन्य को उनके वाहनों ने कुचल दिया। हालांकि, अजय मिश्र ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उनका बेटा घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। आशीष ने भी वही दोहराया और SKM के आरोपों का खंडन किया। बाद में SIT ने इस मामले में आशीष मिश्रा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।