Change in Congress : खड़गे की 47 वरिष्ठ नेताओं की स्टीयरिंग कमेटी में MP से केवल एक नेता !

मनमोहन सिंह समेत कुल 47 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया

1175

Change in Congress : खड़गे की स्टीयरिंग कमेटी में MP से केवल एक नेता !

New Delhi : मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली। इसमें गांधी परिवार के सदस्यों के साथ पूर्व PM मनमोहन सिंह समेत 47 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश से सिर्फ दिग्विजय सिंह इस कमेटी में हैं। ये कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह पर काम करेगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने पद संभालने के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया।

ये कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह पर काम करेगी। कांग्रेस वर्किंग केमेटी के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC के सगंठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा बताया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों, AICC के महासचिव और प्रभारी ने अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

कांग्रेस के नए संचालन समिति में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी से लेकर एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला आदि कई नेता शामिल है।

मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह अकेला चेहरा है। कमलनाथ को इस कमेंटी में जगह नहीं मिली। पिछले 24 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस अध्यक्ष पद किसी गैर गांधी परिवार ने संभाला है। वहीं अध्यक्ष पद के लिए बीते 22 साल में पहली बार साल 2022 में चुनाव हुए, जहां शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे आमने सामने थे। जिसमें खडगे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया।

IMG 20221027 WA0000

IMG 20221027 WA0001

मुझे राहत महसूस हुई

मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण पर सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें ‘राहत’ महसूस हुई। इस पद पर उन्होंने लगभग 23 वर्षों तक कार्य किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने अपनी पूरी क्षमता से अपना कर्तव्य निभाया। आज, मैं इस जिम्मेदारी से मुक्त हो गई। मेरे कंधे से एक भार उतर गया और मुझे राहत की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी थी, अब जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खडगे पर है।

IMG 20221026 WA0114

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि आज सबसे बड़ी चुनौती देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का संकट है। मुझे विश्वास है कि नए अध्यक्ष से पूरी पार्टी को प्रेरणा मिलेगी और उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत होगी। कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। चुनौती यह है कि हम इसका सामना कैसे करते हैं। पूरी ताकत, एकता के साथ हमें आगे बढ़ना है और सफल होना है।